’बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी व प्रतिनिधिमंडल जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि से मिले’

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो को लेकर तैयारियां चल रही है। सोमवार को बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी, सचिव संजय जैन सांड उपाध्यक्ष वेद प्रकाश अग्रवाल, ने जिला कलक्टर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर जिला कलक्टर को आगामी बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो के उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारने का औपचारिक आमंत्रण दिया गया।
राठी ने ट्रेड फेयर के उद्देश्य, स्वरूप एवं इससे बीकानेर के व्यापार, उद्योग और रोजगार को मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी साझा की। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहने की स्वीकृति प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बीकानेर क्षेत्र में मुझे व्यापार एवं उद्योग की कई संभावनाएं स्पष्ट रूप से नजर आती हैं।
ऐसे आयोजन स्थानीय व्यापार को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। व्यापार मंडल ने उद्योगपतियों को, व्यापारियों को एवम ग्राहकों को एक साथ एक मंच पर साझा करने की पहल की है, यह प्रशंसनीय है । व्यापार मंडल के प्रयासों की सराहना करते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं।
प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलक्टर का आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। यह भेंट बीकानेर के औद्योगिक व व्यापारिक विकास को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक सकारात्मक एवं महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।






