बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए तीन जोड़ी ट्रेनों का श्योदासपुरा पदमपुरा स्टेशन पर 02 से 06 अक्टूबर तक 02 मिनट का अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार इस दौरान ट्रेन संख्या 20844, भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस 02 और 04 अक्टूबर को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी। यह श्योदासपुरा पदमपुरा स्टेशन पर 07.53 बजे आगमन व 07.55 बजे प्रस्थान करेगी।
वहीं ट्रेन संख्या 20846, बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस 05 अक्टूबर को बीकानेर से प्रस्थान करेगी। यह श्योदासपुरा पदमपुरा स्टेशन पर 07.53 बजे आगमन व 07.55 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 12465, इंदौर-भगत की कोठी एक्सप्रेस 02 से 06 अक्टूबर तक इंदौर से प्रस्थान करेगी। यह श्योदासपुरा पदमपुरा स्टेशन पर 15.53 बजे आगमन व 15.55 बजे प्रस्थान करेगी।
गाडी संख्या 12466, भगत की कोठी- इंदौर एक्सप्रेस रेलसेवा जो 02 अक्टूबर से 06 तक भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी। श्योदासपुरा पदमपुरा स्टेशन पर 10.33 बजे आगमन व 10.35 बजे प्रस्थान करेगी। गाडी संख्या 12955, मुम्बई सेट्रल-जयपुर एक्सप्रेस 01 से 05 अक्टूबर तक मुम्बई सेट्रल से प्रस्थान करेगी।
साथ ही श्योदासपुरा पदमपुरा स्टेशन पर 11.03 बजे आगमन व 11.05 बजे प्रस्थान करेगी। गाडी संख्या 12956, जयपुर- मुम्बई सेट्रल एक्सप्रेस 02 से 06 तक जयपुर से प्रस्थान करेगी। श्योदासपुरा पदमपुरा स्टेशन पर 14.30 बजे आगमन व 14.32 बजे प्रस्थान करेगी।





