बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।


बीकानेर के वाशिंदों का इंतजार अब समाप्त हुआ। राजधानी दिल्ली के लिए यहां से 28 सितंबर से वंदे भारत ट्रेन शुरू होने जा रही है। यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन संचालित होगी। सप्ताह में बुधवार को छोड़कर यह ट्रेन सभी 6 दिन नियमित चलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 26471, बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 06 दिन (बुधवार को छोडकर) 28 सितंबर से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरूवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार को बीकानेर से 05.40 बजे रवाना होकर 11.55 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 26472, दिल्ली कैंट-बीकानेर वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 06 दिन (बुधवार को छोडकर) 28 सितंबर से दिल्ली कैंट से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरूवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार को 16.45 बजे रवाना होकर 23.05 बजे बीकानेर पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़, चूरु ,सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़ एवं गुड़गांव स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस गाडी में 07 वातानुकुलित कुर्सीयान व 01 एक्जिक्यूूटिव वातानुकुलित कुर्सीयान श्रेणी के डिब्बें होगें।




