-नवनियुक्त डीआरएम गौरव गोविल हुए शामिल, सदस्यों ने रखें सुझाव





बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय बीकानेर में आज डीआयूसीसी( मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति) की दूसरी बैठक का आयोजन किया गया।
इसमें मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने इस सत्र (DRUCC) अध्यक्षता करते हुए समिति के सदस्यों का स्वागत किया। उनके सुझावों पर सकारात्मक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। डीआरयूसीसी के सचिव वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव ने संचालन कर सभी सदस्यों का डीआरएम से परिचय कराया।

समिति के सदस्य अनंतवीर जैन, द्वारका प्रसाद पचीसिया,अनिरुद्ध दाधीच, संदीप नेहरा, पवन कुमार, हर्मेश कुमार, दीपचंद महला, अनिल शुक्ला, मोहन कस्वां, बलविंदर सिंह, गंगाराम मेघवाल, नरसिंह सेवग, मधुरिमा सिंह, विनोद चोपड़ा, बिरजू उपाध्याय शामिल हुए।
बैठक में समिति के सदस्यों ने यात्री सुविधाओं, संरक्षा, स्वच्छता, दोहरीकरण विद्युतीकरण, वंदे भारत ट्रेन चलने से संबंधित, नई ट्रेन चलाने, ट्रेनों का ठहराव करने व समय पालन आदि विषयों पर चर्चा की। इस पर समिति अध्यक्ष मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने चालू परियोजनाओं और भविष्य की योजनाओं के बारे में अवगत कराया।
साथ ही उपरोक्त मुद्दों के उचित समाधान का आश्वासन दिया। समिति सदस्यों से रेल राजस्व को बढ़ाने के संबंध में भी चर्चा की। अंत में मंडल रेल प्रबंधक ने समिति के सदस्यों ने दिए गए रचनात्मक सुझावों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल, अपर मंडल रेल प्रबंधक रूपेश कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जयप्रकाश, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (c&w)राहुल गर्ग, सीनियर डीएसटीई ललित कुमार, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सामान्य आदित्य लेघा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी शैलेष चौधरी, मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र जोशी सहित रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।





