राजनीति : पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कल बीकानेर आएंगी, आपातकाल की 50 वीं बरसी पर संगोष्ठी को करेंगी संबोधित - Nidar India

राजनीति : पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कल बीकानेर आएंगी, आपातकाल की 50 वीं बरसी पर संगोष्ठी को करेंगी संबोधित

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शुक्रवार को बीकानेर आएंगी। वे यहां पर आपातकाल की 50वीं बरसी पर  सुबह 12 बजे रवींद्र रंगमंच पर होने वाली संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगी। भाजपा शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बताया स्मृति ईरानी सुबह हवाई मार्ग से बीकानेर पहुंचेगी व एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेगी। भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों कोअंतिम रूप दिया। स्मृति ईरानी दोपहर ढाई बजे सर्किट हाउस में प्रेस रूबरू होंगी।

आयोजन को लेकर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, मुमताज भाटी, महामंत्री मोहन सुराणा, श्याम सुंदर चौधरी, नरेश नायक, उपाध्यक्ष आनंद सिंह भाटी, बाबूलाल गहलोत, विजय उपाध्याय, मंत्री संगीलाल गहलोत, भारती अरोड़ा, कौशल शर्मा, कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, प्रवक्ता अशोक प्रजापत, मंडल अध्यक्ष धर्मपाल डूडी, आशा आचार्य, मुकेश सैनी, मोर्चा अध्यक्ष चंद्र मोहन जोशी, सोहन चांवरिया, राजाराम सीगड़, ओम प्रकाश मीणा, नरसिंह सेवग, अजय खत्री, चंद्रशेखर शर्मा, सरिता नाहटा, मनीष सोनी सहित तैयारियों में जुटे हैं।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *