राजस्थान : बीकानेर की राजकीय चौपड़ा स्कूल को मिला स्वच्छ विद्यालय का राज्य स्तरीय पुरस्कार, जयपुर में चल रहा समारोह... - Nidar India

राजस्थान : बीकानेर की राजकीय चौपड़ा स्कूल को मिला स्वच्छ विद्यालय का राज्य स्तरीय पुरस्कार, जयपुर में चल रहा समारोह…

बीकानेरNidarIndia.com स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना के तहत बीकानेर जिले की सेठ भैरुंदान चौपड़ा उच्च माध्यमिक विद्यालय, गंगाशहर को सम्पूर्ण श्रेणी में पुरस्कृत किया गया है। इस प्रतियोगिता में पुस्कृत होने वाली बीकानेर जिले की यह एक मात्र स्कूल है। जयपुर में आज हुए समारोह में विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप जैन को यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

पुरस्कार स्वरूप स्कूल को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र और 25हजार रुपए की राशि प्रदान की गई है। जयपुर के एक होटल में यह समारोह अभी चल रहा है, जैन के अनुसार इसमें प्रदेश के २६ स्कूल चयनित है, इसमें से बीकानेर जिले का यह एक मात्र स्कूल है। इसमें निजी और सरकारी सभी स्कूलें शामिल थी। पुरस्कार राजस्थान काउंसिल ऑफ स्कूल एज्यूकेशन के आयुक्त और राज्य प्रोजेक्ट निदेशक मोहन लाल ने प्रदान किया है।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *