खेल : मिस्टर जूनियर राजस्थान बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता, हाशिम अंसारी बने जूनियर मिस्टर राजस्थान - Nidar India

खेल : मिस्टर जूनियर राजस्थान बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता, हाशिम अंसारी बने जूनियर मिस्टर राजस्थान

जयपुर, बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

जयपुर में 27वीं जूनियर मिस्टर राजस्थान बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप आयोजित की गई। इसमें हाशिम अंसारी जूनियर मिस्टर राजस्थान चुने गए साथ ही अजमेर के हर्षवर्धन सिंह रनर अप, वह कोटा के ध्रुव राज फर्स्ट रनर अप चुने गए। विजेताओं को राजस्थान बॉडी बिल्डिंग संघ के अध्यक्ष नवीन यादव, गिर्राज खंडेलवाल,डॉ.जय सिंह शेखावत, गोपेश कल्याण और मुकेश चौधरी ने पारितोषिक वितरण किया।

जूनियर प्रतियोगिता में 55 किलो भार वर्ग में बीकानेर के महादेव सोनी प्रथम 60 किलोग्राम में कोटा के ध्रुव सिंह प्रथम 65 किलोग्राम में कोटा के अभिषेक वर्मा प्रथम, 55 किलोग्राम में भरतपुर के चिंटू शर्मा प्रथम, 75 किलोग्राम में बीकानेर के निखिल छींपा प्रथम, 75 किलोग्राम से अधिक में जोधपुर के रोहित तेजी प्रथम रहे। मेंस स्पोर्ट्स फिजिक्स में अजमेर के हर्षवर्धन सिंह प्रथम, मास्टर्स प्रतियोगिता में जयपुर के चैन सिंह प्रथम रहे। राजस्थान बॉडी बिल्डिंग संघ के अध्यक्ष नवीन यादव ने बताया कि सभी प्रथम आए खिलाड़ियों का राष्ट्रीय जूनियर प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।

 

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *