बीकानेर,निडर इंडिया न्यूज।

आईसीएआई भवन में सीए फाऊंडेशन मॉक टेस्ट द्वितीय सीरीज आज से शुरू किया गया है। दि इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ़ इंडिया की बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष जसवंत सिंह बैद ने बताया कि सीए फाउंडेशन की जनवरी 2025 में होने वाली मुख्य परीक्षा को देखते हुए आज शिव वैली स्थित आईसीएआई भवन में मॉक टेस्ट द्वितीय सीरीज शुरू की गई है।

इससे विद्यार्थियों को होने वाली मुख्य परीक्षा की तैयारी को परखने के लिए शानदार अवसर मिलेगा। वे अपनी खामियों को सुधार पाएंगे। ब्रांच सीकासा अध्यक्ष राहुल पच्चीसिया ने बताया कि उक्त मॉक टेस्ट का पंजीकरण विद्यार्थी शाखा भवन में करवाकर होने वाली मॉक टेस्ट द्वितीय सीरीज में भाग ले सकते हैं उन्होंने सभी विद्यार्थियों से इस टेस्ट मेंअधिक संख्या में भाग लेना का आह्वान किया है।





