बीकानेरNidarindia.com
शिक्षा निदेशालय सहित समस्त कार्यालय में ई-फाइलिंग का समय 9:30 से 6 बजे तक ही प्रभावी रखने और निदेशालय में केंटिन खोलने की मांग शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने उठाई है।

संगठन के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को अतिरिक्त निदेशक प्रतिभा देवठिया से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा निदेशालय सहित समस्त कार्यालयों में ई-फाइलिंग का समय सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक ही प्रभावी रखने के सम्बन्ध में स्पष्ट निर्देश जारी करने और शिक्षा निदेशालय परिसर में केंटिन चालू करने करने की मांग उठाई।

संगठन ने इस संबंध में शिक्षा निदेशक के नाम दो ज्ञापन भी सौंपे।





