बीकानेरNidarindia.com
जोधपुर मण्डल पर फुलेरा-डेगाना रेलखण्ड के मध्य स्थित नावां सिटी-गोविन्दी मारवाड स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य चलेगा। इसके चलते नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए पूर्व में जिन ट्रेनों को आंशिक रद्द किया गया था, अब वह ट्रेनें रीस्टोर रहेगी। साथ ही सूरतगढ़-जयपुर मार्ग परिवर्तित रहेगी।


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 19719, जयपुर-सूरतगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन 28 अप्रेल को निर्धारित समय-सारणी अनुसार संचालित होगी। इसी तरह संख्या 19720, सूरतगढ़-जयपुर एक्सप्रेस 27 अप्रेल को निर्धारित समय-सारणी अनुसार संचालित होगी।

इनके रहेंगे अतिरिक्त मार्ग परिवर्तित
ट्रेन संख्या 19720, सूरतगढ़-जयपुर रेलसेवा 27 अप्रेल को सूरतगढ़ से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग बीकानेर-मेड़ता रोड-फुलेरा-जयपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बीकानेर-चूरू-सीकर-जयपुर होकर संचालित की जाएगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़, चूरू, सीकर, रींगस व ढेहर का बालाजी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।







