कोलकाताNidarindia.com
सर्द रातों में कोई जरुरतमंद नहीं ठिठुरे इसके लिए रामदेव बाल मंडल ने पहल की है। दर्पणराय टेगौर स्ट्रीट स्थित बाबा रामदेवजी मंदिर परिसर में कल कम्बलों का वितरण किया गया है।


मंडल के संस्थापक जेठमल रंगा, मंत्री बिमल केडिया के नेतृत्व में जरुरतमंद लोगों में कम्बलों का वितरण किया गया। इस दौरान मनोज ओझा,संजय रंगा,मंजू दुबे,नारायण, लड्डू महाराज पुरोहित,राजकुमार रंगा, सीनू पुरोहित सहित बड़ी संख्या में रामदेव बाल मंडल के सदस्य भी मौजूद रहे। इससे पूर्व बाबा रामदेवजी का भव्य शृंगार और पूजन किया गया।







