बीकानेरNidarindia.com
मुक्ता प्रसाद क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में परिवादी मुक्ता प्रसाद निवासी अवधेश पत्नी राहुल मलिक ने अपने पति राहुल और पड़ोसियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

परिवादिया ने रिपोर्ट लिखवाई है कि 12 अक्टूबर रात करीब साढ़े दस बजे उसके पति राहुल मलिक, कांता मलिक, मनोदी मोदी और रिंकी ठाकुर ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और गाली-गलौच करते हुए अभद्रता की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक रेणुबाला को सौंपी है।






