बीकानेरNidarindia.com सियाणा भैरव बाबा का मेला आज भरेगा। सुबह से ही मन्दिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है, बाबा का तेल से अभिषेक कर पूजन अर्चना करेंगे। बीकानेर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा में गए है। सियाणा धाम जयकारों से गूज रहा है। हाथों में लाल ध्वजाएं लिए श्रद्धालु जोष और उत्साह के साथ मन्दिर में पहुंचे है।श्रृं

पूजन आरती की जाएगी। भंडारे का प्रसाद होगा। जात-झडूले की रस्म आदा की जाएगी। बुधवार को सबसे लंबी ध्वजा लेकर लेकर पद यात्री निकले थे। इसमें कोलकाता से आए भंवरलाल ओझा, नंद किशोर छंगाणी आदि शामिल थे।

पग पग पर सेवा का जज्बा…
सियाणा के लिए बीकानेर से पैदल निकल यात्रियों की सेवा में रास्ते में पग पग पर सेवा शिवर लगाए गए। जहां पर यात्रियों को चाय, नाश्ता ,भोजन, शीतल जल, कोल्ड ड्रिंक्स, मेडिकल की सुविधा दी गई। यह सेवाएं बीकानेर से लेकर सियाणा भैरव बाबा के धाम तक रास्ते में रही। दर्जनों संस्थाओं ने सेवा शिवर लगाए। बुधवार देर रात तक सेवादार मुस्तैद रहे।

बीकानेर के चौथानी ओझा चौक से मंगलवार शाम को कावड़ संघ रवाना हुआ था। इस संघ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कावड़ उठाकर पैदल गए है। संघ के नवरतन कलवानी, योगेश उपाध्याय, केशव जोशी, रोहित कलवाणी, यशवंत उपाध्याय, रौनक, उत्तम ओझा, नारायण ओझा, रोनित, श्याम छंगाणी, अशोक, बाली ओझा सहित श्रद्धालुओं के सान्निध्य में कावड़ लेकर रवाना हुए है। पैदल जाने वाले जातरू बीकानेर, करमीसर, कोलासर, बछासर, भोलासर, अक्कासर होते हुए आगे बढ़ रहे हैं।
कोलायत तहसील में बीकानेर से करीब 54 किमी दूरी स्थित सियाणा भैरव मंदिर सैकड़ों साल पुराना है। जहां बीकानेर से बड़ी संख्या श्रद्धालु पैदल जाते है। वहीं कोलकाता व अन्य शहरों से भी कई आस्थावान लोग बीकानेर आए हैं, जो सियाणा के दर्शन करेंगे। टीमएसी के संस्थापक सदस्य और कोलकाता के सामाजिक कार्यकर्ता स्वपन बर्मन, सामाजिक कार्यकर्ता नारायण भूतड़ा, मनोज ओझा, सुषील मूंधड़ा, जयगोपाल व्यास सहित बड़ी संख्या श्रद्धालु कोलकाता से मेले के लिए आए हैं।
फोटो /वीडियो : By S.N.Joshi






