बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
पॉक्सो एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी पर पुलिस ने इनाम घोषित किया है। जानकारी के अनुसार लूणकरणसर थाना में दर्ज प्रकरण पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित आरोपी दीपक शर्मा पुत्र श्रीराम शर्मा, उम्र 24 साल, निवासी वार्ड नं. 3 पीपेरा, पूठा लंबे समय से फरार चल रहा है। इसकी गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने नकद इनाम की घोषणा की है।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 5 हजार रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें और आरोपी के संबंध में कोई भी सूचना होने पर पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।





