रेलवे : अखिल भारतीय अंतर रेलवे एथलेटिक्स चैंपियनशिप, खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन

दिल्ली, जयपुर, निडर इंडिया नयूज।

कोलकाता में आयोजित 91वीं अखिल भारतीय अंतर रेलवे एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्तर पश्चिम रेलवे के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 गोल्ड एवं 3 ब्रोंज पदक जीतकर उत्तर पश्चिम रेलवे का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता 11 से 13 सितंबर 2026 तक हुई थी।

91वीं अखिल भारतीय अंतर रेलवे एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्तर पश्चिम रेलवे के खिलाड़ियों ने विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में उत्कृष्ट खेल प्रतिभा, कड़ी मेहनत और खेल कौशल का परिचय देते हुए शानदार उपलब्धि प्राप्त की है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के पदक विजेता खिलाड़ी
यमनदीप शर्मा – डेकाथलॉन (पुरूष वर्ग) में स्वर्ण पदक
शकील – 800 मीटर दौड़ (पुरूष वर्ग) में स्वर्ण पदक
माया – हैमर थ्रो (महिला वर्ग) में स्वर्ण पदक
अंताक्षरी – 400 मीटर दौड़ (महिला वर्ग) में स्वर्ण पदक
सदानंद – 100 मीटर दौड़ (पुरूष वर्ग) में कांस्य पदक
सन्यम – शॉटपुट (पुरूष वर्ग) में कांस्य पदक
अभिजीत, ऋषु, शकील एवं रुबिना – 4×400 मीटर मिक्स्ड रिले में कांस्य पदक

उत्तर पश्चिम रेलवे के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से उत्तर पश्चिम रेलवे का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। खिलाड़ियों की इस शानदार सफलता में उनके निरंतर अभ्यास, कड़ी मेहनत एवं खेल के प्रति समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उत्तर पश्चिम रेलवे ने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *