क्राइम : भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त, अलग-अलग थाना पुलिस की कार्रवाई, दोआरोपी गिरफ्तार - Nidar India

क्राइम : भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त, अलग-अलग थाना पुलिस की कार्रवाई, दोआरोपी गिरफ्तार

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

नशे का कारोबार करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कस लिया है। मादक पदार्थों की अवैध रूप से खरीद-फरोख्त करने वालों पर नकेल डालने के लिए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ऑपरेशन नीलकंठ चलाया जा रहा है। बुधवार को इस अभियान के तहत अलग-अलग थानों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में डोडा पोस्त सहित मादक पदार्थ जब्त किया गया है।

बज्जू पुलिस ने पकड़ा 01 क्विंटल 35 किलो 170 ग्राम अवैध डोडा पोस्त

बज्जू पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 01 क्विंटल 35 किलो 170 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया है। इस प्रकरण में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ जारी है।

बज्जू थानाधिकारी चन्द्रजीत सिंह भाटी की टीम ने बज्जू खालसा स्थित शिशपाल पुत्र   भगवानाराम गोदारा, उम्र 50 वर्ष के मकान के साथ बने पशुओं के छपरे में से 01 क्विंटल 35 किलो 170 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया है। पकड़े गए शिशपाल के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा में अनुसंधान  जगदीश सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी, रणजीतपुरा कर रहे हैं।

यह टीम रही सक्रिय…
इस मामले में चन्द्रजीत सिंह भाटी थानाधिकारी,ओमप्रकाश सहायक उप निरीक्षक,झंवरलाल सहायक उप निरीक्षक,हङमान राम कानिस्टेबल,जोगेन्द्र कानिस्टेबल,किशन लाल कानिस्टेबल
मुकेश महिला कानिस्टेबल,सम्पतलाल कानिस्टेबल चालक के साथ ही बज्जू में पदस्थापित  झंवरलाल सहायक उप निरीक्षक और हङमान राम  की महत्वपुर्ण भूमिका रही है।

नाल पुलिस ने जब्त किया 10.120 किलोग्राम डोडा  

नाल पुलिस ने मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त करने वालों के  खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10.120 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त किया है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। नाल थानाधिकारी विकास बिश्नोई के नेतृत्व में टीम ने गश्त के दौरान रावला निवासी राजवीर पुत्र मांगीलाल, उम्र 22 साल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कब्जे से 10.120 किलोग्राम डोडा जब्त किया है। मामले का अनुसंधान गंगाशहर थाने के उपनिरीक्षक अशोक कुमार कर रहे हैं।

  

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *