बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
रेलवे द्वारा 04 जोडी रेलसेवाओं को इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 14888/14887, बाडमेर-ऋषिकेश ट्रेन बाड़मेर से 18 सितंबर से और ऋषिकेश से 20 सितंबर से इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी।
गाडी संख्या 14815/14816, श्रीगंगानगर-ऋषिकेश ट्रेन श्रीगंगानगर से 20 सितंबर से और ऋषिकेश से 19 सितंबर से इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी।
गाडी संख्या 12485/12486, नान्देड-श्रीगंगानगर ट्रेन नान्देड से 17 सितंबर से एवं श्रीगंगानगर से 19 सितंबर से इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी। गाडी संख्या 12439/12440, नान्देड-श्रीगंगानगर ट्रेन नान्देड से 20 सितंबर से एवं श्रीगंगानगर से 25 सितंबर से इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी।
यह ट्रनें किसान आंदोलन के कारण प्रभावित
उत्तर रेलवे के जाखल-धुरी रेलखण्ड के सुनाम उधमसिंह वाला स्टेशन यार्ड में विभिन्न किसान यूनियनों के द्वारा आंदोलन के कारण रेलवे ट्रेक प्रभावित हुआ है, जिसके कारण कुछ रेलसेवाओं को रद्द किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 14654, अमृतसर-हिसार 17 सितंबर को रद्द रहेगी। वहीं गाडी संख्या 54603, हिसार-लुधियाना 18 सितंबर को रद्द रहेगी।





