आस्था : गुरु पूर्णिमा को लेकर तैयारियां, 29 जुलाई को मनाया जाएगा पर्व - Nidar India

आस्था : गुरु पूर्णिमा को लेकर तैयारियां, 29 जुलाई को मनाया जाएगा पर्व

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

गुरु पूर्णिमा पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। इसी माह में 29 जुलाई को गुरु पर्व मनाया जाएगा। शहर में गुरु-शिष्य परम्परा का निर्वाह किया जाएगा। मंदिरों में विशेष अनुष्ठान, पूजन होंगे। इसी के साथ ही श्रावण माह शुरू हो जाएगा। ऐसे में  शिवालयों में अभिषेक पूजन, रुद्राभिषेक का सिलसिला चलेगा।

श्रीलालेश्वर महादेव मंदिर, शिवबाड़ी परिसर में श्री गुरु-व्यास पूर्णिमा महोत्सव बुधवार, 29 जुलाई मनाया जाएगा। इसको लेकर प्रभारियों और कार्यकर्ताओं की एक बैठक आज आयोजित की गई।

​यह स्वामी विमर्शानन्दगिरिजी महाराज (महंत – श्रीलालेश्वर महादेव मंदिर, शिवमठ एवं पदेन अध्यक्ष – मानव प्रबोधन प्रन्यास) की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर स्वामी विमर्शानन्दगिरिजी महाराज ने कहा कि “गुरु चरण पादुकाओं का पूजन करना गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है। यह पर्व केवल बाह्य पूजा का नहीं, बल्कि गुरु द्वारा दिए गए उपदेशों व मंत्रों का पुनः स्मरण कर अपने जीवन को धर्म और सत्य के मार्ग पर चलाने का संकल्प लेने का अवसर है।”
गुरु पूर्णिमा को महिमा और गरिमा की दृष्टि से व्यास पूर्णिमा एवं शिष्य पूर्णिमा भी कहा जाता है

यह रहेगा कार्यक्रम: 

सुबह 07:30 बजे: श्री गुरु मंदिर में पूजन-अर्चन

सुबह  09:00 बजे: गुरु मंडल में अभिषेक, अर्चना एवं शास्त्र-पाठ

​सुबह 10:00 बजे: स्वामी श्री विमर्शानन्दगिरिजी महाराज के प्रवचन

सुबह 10:30 बजे: सामूहिक श्री गुरु-पूजन

​दोपहर 12:00 बजे: महाप्रसाद

​ बैठक में हरिओम पुंज, कन्हैयालाल पंवार, राजकुमार कौशिक, सुनील सोनी, राजीव मित्तल, मनीष खतुरिया, मक्खन लाल, ओमप्रकाश घारु, विजय सिंह राठौड़, पूनम चन्द माचरा, नन्दू सिंह, आकाश राजवंशी, हर्ष बंसल, विनोद धानुका, सुभाष मित्तल, हरीश चन्द्र शर्मा, घनश्याम साध, साकेत शर्मा, बजरंग लाल शर्मा, विजेन्द्र सिंह भाटी , चंद्र शेखर शर्मा और भवानी शंकर व्यास आदि शामिल हुए।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *