क्राइम : तीन करोड़ से ज्यादा की कीमत के मादक पदार्थ किए नष्ट, बीकानेर पुलिस की कार्रवाई, देखें वीडियो... - Nidar India

क्राइम : तीन करोड़ से ज्यादा की कीमत के मादक पदार्थ किए नष्ट, बीकानेर पुलिस की कार्रवाई, देखें वीडियो…

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

बीकानेर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जब्त किए अवैध मादक पदार्थों को आज ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में नष्ट किया। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम की ओर से नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत 3 करोड़ 21 लाख 36 हजार 275 रुपए आंकी जा रही है।

इस कार्रवाई में पुलिस ने 130 अभियोगों में जब्तशुदा 2013 किग्रा डोडा पोस्त, 10.767 किग्रा गांजा, 302.73 ग्राम एम.डी., 343.54 ग्राम स्मैक, 54.83 ग्राम एमडीएमए, नशे की टेबलेट 59 जिनकी अनुमानित कीमत करीब 03 करोड़ 21 लाख, 36 हजार, 275 रूपये थी को नियमानुसार नष्ट किया।

बीकानेर पुलिस द्वारा गठित ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की ओर से एसपी मृदुल कच्छावा, चक्रवर्ती सिंह राठौड़, अति. पुलिस अधीक्षक, शहर, सुभाष बिजारणियां, पुलिस निरीक्षक (अपराध सहायक), जगदीश उनि. और श्रवण कुमार कानि.,सुनिल कुमार कानि. अपराध शाखा की उपस्थिति में समस्त जिले में पंजिबद्ध अभियोगों में जब्तशुदा अवैध मादक पदार्थो के नष्टीकरण की कार्यवाही की गई ।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *