बीकानेर : शास्त्रीय संगीत संध्या कल, वेटरनरी ऑडिटोरियम में होगा कार्यक्रम - Nidar India

बीकानेर : शास्त्रीय संगीत संध्या कल, वेटरनरी ऑडिटोरियम में होगा कार्यक्रम

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

आकाशवाणी बीकानेर की ओर से ‘आकाशवाणी के 90 गौरवशाली वर्ष’ पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन सोमवार को वेटरनरी ऑडिटोरियम में किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में असित गोस्वामी और अमित गोस्वामी सितार और सरोद पर जुगलबंदी प्रस्तुत करेंगे। तबले पर संगत शब्बीर हुसैन करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. सुमंत व्यास (कुलगुरु), राजस्थान पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय होंगे। सहायक निदेशक (कार्यक्रम) अमित सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य आकाशवाणी की गौरवशाली विरासत को साझा करना और जन-भागीदारी को बढ़ावा देना है।  कार्यक्रम में रामजीलाल असवाल, उप महानिदेशक (अभियांत्रिकी) कलस्टर प्रमुख भी उपस्थित रहेंगे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *