बीकानेर : कोलायत में पर्यटकों के लिए बेहतर हो व्यवस्थाएं, जिला परिषद की सीईओ ने दिए निर्देश, किया निरीक्षण - Nidar India

बीकानेर : कोलायत में पर्यटकों के लिए बेहतर हो व्यवस्थाएं, जिला परिषद की सीईओ ने दिए निर्देश, किया निरीक्षण

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

कोलायत में पर्यटन की असीत संभावनाएं है। इसको लेकर सरोवर और घाटों को विकसित किया जाना जरूरी है। इसको  देखते हुए गुरुवार को जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे ने कोलायत सरोवर के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया।

पर्यटन की दृष्टि से कोलायत सरोवर के घाटों को विकसित करने की दिशा में जिला कलेक्टर  निशान्त जैन के निर्देश के बाद आज  उन्होंने घाटों पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया तथा पर्यटकों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान शैलजा पांडे ने घाटों पर मूलभूत सुविधाएं जैसे स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने विशेष रूप से ‘जनाना घाट’ को अलग एवं सुव्यवस्थित रूप में विकसित करने की कार्ययोजना पर अधिकारियों से विस्तृत फीडबैक लिया, जिससे महिला श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिल सके।

इस दौरान तैयार की जा रही विस्तृत कार्ययोजना का अवलोकन किया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने निर्देशित किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे कोलायत क्षेत्र को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सके।

उन्होंने अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण किया और यहां परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए साफ-सफाई और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रियंका तलानिया, विकास अधिकारी  वीरपाल सिंह और सहायक अभियंता  राघवेंद्र सिंह बीका सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *