बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।





महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर की ओर से अभिनव बेरवाल को पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। जिला कलक्टर कार्यालय में वरिष्ठ विधि अधिकारी के पद पर कार्यरत अभिनव बेरवाल ने डा. भंवरलाल विश्नोई के निर्देशन में बालको के मानवाधिकार पर एक विश्लेषणात्मक अध्ययन: बाल श्रम पर विशेष संदर्भ विषय पर अपना शोध पूर्ण किया है।
अपने शोध में उन्होंने बालश्रम की समस्या को बताते हुए उसको रोकने व इस समस्या से निजात पाने के सुझाव दिए है। जो सामाजिक स्तर पर बडा बदलाव लाने के सक्षम है। बेरवाल की इस उपलब्धि राजकीय विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ भगवानराम विश्नोई, डॉ कुमुद जैन, पूर्व उप निदेशक अभियोजन परमेवर लाल, सुनीता बेरवाल, न्यायिक अधिकारी भारती पराशर, डीएलआर डॉ हिमांशु भाटिया, पूजा, मनोज व्यास आदि ने प्रसन्नता जाहिर की है।

Post Views: 107





