बीकानेर : शिवबाड़ी में एक फरवरी को होगा हिन्दू सम्मेलन, आमंत्रण पत्र और बैनर का हुआ विमोचन

 बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

हिन्दू सम्मेलनों की शृंखला में कांता खतुरिया कॉलोनी और शिवबाड़ी बस्ती का संयुक्त सम्मेलन एक फरवरी को नीलकंठ मैरिज गार्डन, लालेश्वर महादेव मंदिर के सामने आयोजित किया जाएगा। हिंदू सम्मेलन और महाआरती को लेकर समाज के सभी वर्गों में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए शिवबाड़ी और कांता खतुरिया कॉलोनी के विभिन्न स्थानों पर आमंत्रण पत्र एवं बैनर का विधिवत विमोचन किया गया।

सम्मेलन का उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना, सांस्कृतिक एकता एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना है। दोपहर से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भजन गायक राधेश्याम जावा द्वारा संगीतमय भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
इस पावन अवसर पर विमर्शानंदगिरि महाराज, महंत लालेश्वर महादेव मंदिर, शिवबाड़ी का दिव्य एवं पावन सानिध्य प्राप्त होगा, जिससे आयोजन की गरिमा और आध्यात्मिक महत्त्व और अधिक बढ़ेगा।
आ

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *