आस्था : पूनरासर में लगेगा खीर का भोग, केसरी नंदन सेवा समिति की पहल - Nidar India

आस्था : पूनरासर में लगेगा खीर का भोग, केसरी नंदन सेवा समिति की पहल

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

शरद पूर्णिमा पर पूनरासर में मेला भरेगा। इस अवसर पर कई धार्मिक आयोजन होंगे। सुंदरकांड पाठ और भक्ति जागरण भी होंगे। इस मौके पर पूनरासर हनुमान जी के खीर का भोग लगाया जाएगा। इस बार केसरी नंदन सेवा समिति के सदस्य रविवार को रवाना हुए।

समिति के अध्यक्ष रामनारायण आचार्य ने बताया कि पूनरासर धाम में 6 और 7 अक्टूबर को सात सौ किलो खीर का प्रसाद बनाया जाएगा। आरती के बाद उसे वितरित किया जाएगा। जयकारों के साथ ही आज समिति के सदस्य और श्रद्धालु रवाना हुए।

सेवा कार्य के लिए दल में कोषाध्यक्ष नवल आचार्य,कृष्णकांत पुरोहित, सुनील ओझा, कृष्ण कुमार ओझा, शशि कुमार व्यास,कौशल्या आचार्य,संगीता सहित सदस्य रवाना हुए।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *