खेल : मास्टर उदय ने जीता 7 ए साइड प्रतियोगिता का फाइनल, पुष्करणा स्टेडियम में हुई आयोजित

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

पुष्करणा स्टेडियम में आयोजित सेवन ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मास्टर उदय क्लब ने 2-0 से जीत लिया। मैच मास्टर उदय क्लब और  कृष्णा लॉजिस्टिक्स के बीच शुरू हुआ दोनों टीमों ने शानदार खेल प्रदर्शन किया। फर्स्ट हाफ में 0-0 का स्कोर रहा उदय क्लब के गणेश रंगा, देवांश पुरोहित, श्याम कुमार हर्ष का खेल सराहनीय  कृष्णा लॉजिस्टिक टीम ने आत्मधाती गोल होने से उदय क्लब की टीम 1-0 से बढ़त मिल गई। वहीं सेकंड हाफ में उदय क्लब के अंतिम प्रयास पर श्याम हर्ष ने एक और गोल डाल कर अपनी टीम को जीत दीलाई और टॉफी पर कब्जा किया। श्रवण व्यास ने बताया है कि  विजेता और उप विजेता की ट्रॉफी स्मृति शेष भगवान दास व्यास पुत्र स्मृति शेष पंडित ग्वाल दास व्यास जिया भवन परिवार की और से दिया गया।

कृष्ण लॉजिस्टिक के मनीष स्वामी, लेजार्ड, का खेल शानदार रहा वरुण जोशी व चंदन बोहरा ने बताया की  मैच मैन ऑफ़ द मैच  और मैन ऑफ द सीरीज श्याम हर्ष को दिया गया।   मीडिया प्रभारी उदय व्यास ने बताया कि मैच  के मुख्य अतिथि समाजसेवी कमल कल्ला, समाजसेवी रूप किशोर व्यास, ( हिमालय डेंटल क्लिनिक) डॉ.पूजा कंवर,अतिथि के रूप में शामिल हुए।

शिवकुमार जोशी, जुगल राव, cp बोहरा, सुरेश ओझा, श्याम सुंदर जोशी, गजेंद्र, पंकज सुथार, नारायण सुथार अमित व्यास, N I S कोच नारायण बिस्सा, N I S कोच गोकुल जोशी,सिंह, बालमुकुंद पुरोहित, भूपति , सौरभ जोशी, नरेंद्र नारायण जोशी, अतिथियों का स्वागत किया।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *