आस्था : आशापुरा मंदिर में डांडियों की खनक, कल दशमी पर होगा मां का स्वर्ण वर्कों से शृंगार

51 किलो पुष्पों से सजेगा मां का दरबार, हवन में आहुति के साथ नवरात्र महोत्सव की होगी पूर्णाहुति
बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

नत्थूसर गेट के बाहर स्थित मां आशापुरा मंदिर में नवरात्र महोत्सव की धूम  है। महाअष्टमी की संध्या पर मंदिर परिसर डांडियों की खनक से गूंज उठा। इस दौरान मां आशापुरा का विशेष शृंगार किया गया। महाआरती में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।


मंदिर में नवरात्र महोत्सव के तहत दशमी पूजन की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। कल दशमी के अवसर पर मां आशापुरा की प्रतिमा का सोने के वर्क से विशेष शृंगार किया जाएगा। इसके साथ ही मंदिर परिसर को 51 किलो पुष्पों से सजाया जाएगा, जिससे मां का दरबार आकर्षक और भव्य रूप में नजर आएगा।
दशमी के दिन मंदिर प्रांगण में नवदुर्गा का पूजन किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठानों के क्रम में हवन का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु आहुतियां अर्पित करेंगे। हवन एवं पूजा-अर्चना के साथ नवरात्र महोत्सव की पूर्णाहुति होगी। महोत्सव के दौरान मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। मां आशापुरा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है।
आयोजन से जुड़े विष्णु कुमार बिस्सा, वल्लभ जोशी, नरसिंह महाराज, राजकुमार एवं पंकज व्यास ने बताया कि दसवीं को कढ़ाई का प्रसाद होगा।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *