बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

“श्री कष्ण गोविन्द हरे मुरारी, हे नाथ नारायण…सरीखे भजनों की गूंज। पुष्प-इत्र की महक। नोका में विराजमान बाल-गोपाल स्वरूप ठाकुरजी। यह दृश्य मंगलवार को बिस्सा-डागा चौक में साकार हो रहे थे। अवसर था दोनों मोहल्लों में अलग-अलग घरों में नोका विहार का मनोरथ मनाया गया। इस अवसर पर ठाकुरजी को सजी-संवरी नोका में बिठाया गया।

 

बिस्सा चौक में नोका विहार के दर्शन।

फिर एक बड़े पात्र में पानी भरकर ठाकुरजी  को नोका विहार कराया गया। बिस्सा चौक में एक घर में बालिकाओं ने ठाकुरजी का शृंगार किया। इसके बाद एक नोक तैयार कर उसे पुष्प मालाओं से सजाया। फिर एक बड़े पात्र में पानी भरकर नोका में ठाकुरजी को बिठाकर नोका विहार कराया गया। आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। नोका विहार के दर्शन के लिए श्रद्धालु भी पहुंचे। आयोजन को लेकर राधिका बिस्सा, विजय लक्ष्मी, एकता रंगा, प्रगति ने भागीदारी निभाई।

डागा चौक में एक घर में नोका विहार का मनोरथ।

वहीं डागा चौक में एक घर में आज नोका विहार का मनमोहक मनोरथ मनाया गया। इसमें माधवी जोशी व अन्य बालिकाओं ने नोका तैयार कर ठाकुरजी को पानी में  नोका विहार कराया। इस मौके पर भजनों से बाल गोपाल को रिझाया गया। शृंगार के बाद आरती हुई। गौरतलब है कि बैशाख और जेष्ठ माह में ठाकुरजी को नोका विहार कराया जाता है। ताकि से गर्मी से राहत मिल सके। इसके लिए विशेष तरह के वस्त्र भी ठाकुरजी को पहनाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *