खेल : ब्रह्म बगीचे में शुरू हुआ तीरंदाजी का समर कैंप, एनएलजेसीएफ स्पोर्ट्स अकादमी की पहल

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

एनएलजेसीएफ स्पोर्ट्स अकादमी के तत्वावधान में आज से  तीरंदाजी समर कैंप शुरू किया गया। यह प्रशिक्षण शिविर ब्रह्म बगीचे में 12 मई से बीस दिवसीय शिविर रहेगा।

फाउंडेशन की डायरेक्टर पूजा आचार्य ने बताया कि इस समर कैंप में विद्यालय और महाविद्यालय स्तर के बालक-बालिकाओं को प्रवेश दिया जाएगा। शिविर में 6 से 15 वर्ष की उम्र के बच्चों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

इस समर कैंप में तीरंदाजी खेल की आधुनिक तकनीकों के साथ-साथ वर्ल्ड आर्चरी के नवीनतम नियमों के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा। अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में खिलाड़ी नई तकनीकों और रणनीतियों को सीख सकेंगे।

इसके साथ ही शिविर में योग और फिटनेस की विशेष ट्रेनिंग भी दी जाएगी। आचार्य ने बताया कि किसी भी खेल में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए फिटनेस अत्यंत आवश्यक है, इसलिए कैंप में सभी प्रतिभागियों को फिटनेस के विभिन्न आयामों की जानकारी दी जाएगी। योगाभ्यास के माध्यम से मानसिक और शारीरिक संतुलन को भी विकसित किया जाएगा।

 

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *