बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
अपहरण और मारपीट का एक मामला दंतौर थाने में दर्ज किया गया है। परिवादी चक आठ, रणजीतपुरा निवासी सतार खान ने रिपोर्ट लिखवाई है।
परिवादी का आरोप है कि 22 अप्रेल को रहीम खान, युसुफ खान, अकबर खान, मुमताज खां और चार-पांच अन्य ने प्रार्थी का अपहरण कर गाड़ी में डालकर ले गए और उसके साथ मारपीट की। साथ ही मोबाइल और 8 हजार रुपए छीनकर प्रार्थी को पटककर चले गए। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।





