खेल : बीकानेर में भी उठा सकेंगे आईपीएल मैचों का लुत्फ, धरणीधर में तैयार किया जाएगा आईपीएल फन पार्क

बीकानेर, इंडिया न्यूज।

आईपीएल क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुश खबरी! अब वे अपनी चहेती टीम राजस्थान रॉयल व अन्य टीमों के मैचों का दो दिन यहां लुत्फ उठा सकेंगे। इसके लिए बीकानेर के धरणीधर मैदान में बड़ी स्क्रीन पर मैचों का प्रसारण होगा। जहां पर बैठकर स्टेडियम सरीखा अहसास होगा। इस संबंध में आज यहां हुई एक प्रेस वार्ता में बीसीसीआई के प्रतिनिधि सत्यपाल ने बताया कि फैन पार्क में आने वाले लोगों के लिए एंट्री फ्री रखी गई है। यहां पर वो टाटा आईपीएल फैन पार्क का आनंद उठा सकते हैं। शहर के धरणीधर खेल मैदान में 22 और 23 मार्च को मैचों का प्रसारण दिखाया जाएगा।

उन्हाेंने बताया कि यहां 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर और रॉयल चैलेंज बेंगलुरु और 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल और मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच का आनंद दर्शक उठा सकते हैं।

स्टेडियम जैसा मिलेगा अनुभव
आईपीएल फैन पार्क में 32 गुना 18 फीट के मैच स्क्रीनिंग इन्वेंटर जो 50 शहरों के साथ 20 राज्यों में लाइव स्ट्रीमिंग कर रहा है। बीकानेर के अलावा जोधपुर और कोटा में भी बड़ी स्क्रीन पर खेल का लाइव प्रसारण किया जाएगा। जहां फैन्स को स्टेडियम जैसा आभास होगा।  इसके अलावा म्यूजिक फूड स्टॉल्स, बेवरेज और आईपीएल के आयोजकों की ओर से  कुछ मस्ती भरी एक्टिविटी के साथ पूरा ध्यान रखा जाएगा।

मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

उन्होंने बताया कि खेल प्रेमियों के लिए आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं। इसमें बच्चों के लिए खेल जोन के अलावा हूटिंग में लॉटरी से चयनित विजेता को खिलाड़ियों की हस्ताक्षर युक्त टी-शर्ट भी दी जाएगी।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *