बीकानेरNidarindia.com
गाड़ी रोककर चाबी छीन ले जाने और चालक को दूसरी गाड़ी में डालकर ले जाने का एक मामला रणजीतपुरा थाने में दर्ज किया गया है। इस संंबंध में परिवादी जग्गासर निवासी सतार खान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परिवादी का आरोप है कि उनका पुत्र जो चालक 7 अप्रेल को गाड़ी में नमक भरकर अनूपगढ़ की तरफ जा रहा था, इस दौरान बीच रास्ते में मोमन, वाहिद बख्श, सरीफ खान ने परिवादी के पुत्र की गाड़ी रुकवाकर ट्रक की चाबी और रुपए छीन कर ले गए। साथ ही परिवादी के पुत्र को कार में डालकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज जांच गोकुलचंद एचसी को सौंपी है।





