बीकानेरNidarindia.com
मारपीट का एक मामला नया शहर थाने में दर्ज किया गया है। परिवादी दशनाम गोस्वामी मोहल्ला निवासी कुशाल पुरी ने रिपोर्ट लिखवाई है।
उसने पुलिस को बताया कि वो 3 मार्च को अपनी ड्यूटी करके घर आ रहा था, तभी रास्ते में प्रदीप पुरी उर्फ गटिया ने रास्ता रोकर नशे के लिए रुपए मांगे नहीं देने पर परिवादी के साथ मारपीट की और उसका सिर फोड़ दिया, इस चोट के बाद 11 टांके सिर में आए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।




