बीकानेरNidarindia.com
लापरवाही से गाड़ी चलाकर साइड में चल रही रोडवेज बस को नुकसान पहुंचाने का एक मामला दर्ज किया गया है।
परिवादी भेराराम मेघवाल जो हाल में रोडवेज डिपो में कार्यरत है। परिवादी का अरोप है कि 19 फरवरी को कावनी चौराहा पर एक चालक ने पिकअप गाड़ी को गफलत और लापरवाही से चलाकर साइड में चल रही राजस्थान रोडवेज बस के परिचालक साइड के पीछे के टायर में टक्कर मारी जिससे बस की बॉडी की चादर और पीछे के हिस्से की कबानी टूट गई।





