बीकानेरNidarindia.com
चने की बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी कर लाखों रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। परिवादी समतानगर निवासी राजेश कुमार अग्रवाल ने बीछवाल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी का आरोप है कि विनित चौपड़ा से उन्होंने चने का सौदा किया था।
इसके पेटे 18 लाख ७५ हजार रुपए का पंजाब नेशनल बैंक, समतानगर शाखा से चैक जमा करवाया था। आरोप है कि विनित चौपड़ा ने धोखाधड़ी की नियत से परिवादी को झांसे में लेकर चना बेचने की बात कह कर अपने निजी खाते में सारे रुपए जमा करवा लिए अब ना ही तो रुपए लौटा रहा है, ना ही माल दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सहायक उपनिरीक्षक सुभाषचंद्र को सौंपी है।




