बीकानेरNidarindia.com
धोखाधड़ी कर लाखों रुपए हड़पने का एक मामला सामने आया है। शांति विहार, पवनपुरी निवासी परिवादी अमित गुप्ता ने जय नारायण व्यास कॉलोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

परिवादी का आरोप है कि करणीनगर निवासी धीरज गुप्ता ने धोखाधड़ी कर परिवादी के अमानत के तौर पर दिए गए 12 लाख 72 हजार 312 रुपए और एक मारुति वेगनआर गाड़ी हड़प ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सहायक उपनिरीक्षक नैनूसिंह को सौंपी है।






