बीकानेरNidarindia.com
देशनोक थाना क्षेत्र में बोलेरो कैम्पर गाड़ी के चालक ने तेज गति और गफलत में गाड़ी चलाकर मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र वार्ड 4 निवासी परिवादी चांद मोहम्मद ने इस संबंध में देशनोक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

परिवादी का आरोप है कि 27 दिसंबर को गीगासर रोड पर दोपहर के समय बोलेरो चालक प्रहलाद दान पुत्र हनुमान ने तेज गति और गफलत में गाड़ी चलाकर परिवादी के पिता दाउद मोहम्मद की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे दाउद मोहम्मद की मौत हो गई। पुलिस ने चालक प्रहलाद दान के खिलाफ मामला दर्ज किया है।





