बीकानेरNidarindia.com
लालगढ़ रेलवे स्टेशन की वांशिंग लाइन की तरफ बन हॉल में शनिवार को एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति मृत अवस्था में मिला है।

संबंधित थाने से सुचना मिलने के बाद असहाय सेवा संस्थान व ख़िदमतगार ख़ादिम सोसायटी के सेवादार मौके पर पहुंचे और शव को मोर्चरी में रखवाया। संस्था के राजकुमार खडगावत ने बताया कि मृतक की पहचान के प्रयास चल रहे हैं। अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। दोनों संस्थानाओं के सदस्य मृतक के परिजनों से सम्पर्क करने के प्रयास में जुटे हैं।






