बीकानेरNidarindia.com
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में हुए एक सडक़ हादसे में महिला की मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
परिवादी सीताराम नायक का आरोप है कि श्रीडूंगरगढ़ में केउ पुरानी जाखासर रोड पर 15 नवंबर रात को एक पिकअप गाड़ी के चालक ने गफलत और लापरवाही से गाड़ी चलाकर साईड में खड़ी उनकी माता विमलादेवी और मीरादेवी को टक्कर मार दी।
इससे परिवादी की माता विमला देवी मौत हो गई और मीरा देवी घायल हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।





