बीकानेर : स्वच्छता सैनानियों के साथ किया भोजन, पार्षद शेखावत की नई पहल

बीकानेर।

शहर को स्वच्छ रखने वाले प्रहरियों का उत्साह बढ़ाने के लिए वार्ड पार्षद सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने एक नई पहल की है।

दीपावली पर जहां लोग अपनों के साथ खुशियां मनाते हैं, वहीं भाजपा से महापौर प्रत्याशी रहे पार्षद डॉ. सुरेन्द्र सिंह ने ‘अपनों के साथ दीपावली भोज’ का आयोजन किया।

यह विशेष भोज वार्ड नंबर 13 के समस्त स्वच्छता सैनानियों और जमादारों के साथ अपने निजी निवास आवास पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सुरेन्द्र सिंह की पत्नी ने सभी कर्मचारियों को भोजन परोसा और शेखावत ने उनके साथ एक ही पंक्ति में बैठकर भोजन भी किया।

इस अवसर पर डॉ. सिंह ने कहा, _”स्वच्छता सैनानी ही हमारे शहर के असली हीरो हैं। त्योहार के दिन भी ये सुबह 5 बजे से शहर की सफाई में जुटे रहते हैं। उनका सम्मान करना हम सबका कर्तव्य है। ये मेरे परिवार का हिस्सा हैं, इसलिए दीपावली का पहला भोज अपनों के साथ ही होना चाहिए।” इस अनोखे आयोजन को उपस्थित लोगों ने राजनीति से परे मानवता की मिसाल बताया।

इस अवसर पर सभी स्वच्छता सैनानियों ने अपनी मांगे रखी – बढ़ती जनसंख्या और परिवारों के अनुपात में वार्ड में सफाई कर्मचारियों की संख्या बहुत कम है, नई भर्ती की जाए। कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरण – दस्ताने, जूते, मास्क और वर्दी नियमित रूप से उपलब्ध कराए जाएं।

डॉ. सुरेन्द्र सिंह ने समस्त स्वच्छता सैनानियों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें, ताकि परिवार की आने वाली पीढ़ियां शिक्षा के माध्यम से बेहतर भविष्य बना सकें। दूसरा, उन्होंने कहा समस्त कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का भी अनुरोध किया है ।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *