बीकानेरNidarindia.com
चोरों के हौसले बुलंद है। बेलगाम चोर अपनी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला नया शहर थाने में दर्ज किया गया है। परिवादी मुरलीधर व्यास निवासी हुकमसिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।


परिवादी ने पुलिस को बताया कि 10 नवंबर को अपने गांव चले गए और 15 नवंबर को जब अपने घर लौटे तो मकान के ताले टूटे हुए मिले, कोई अज्ञात आरोपी बंद मकान से ताले तोडक़र सोने-चांदी के गहने, घरेलू सामान व नकदी चोरी करके ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।






