राजनीति : डॉ.बीड़ी कल्ला ने किया जनसम्पर्क, लोगों ने किया अभिनंदन

बीकानेरNidarindia.com

पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ.बुलाकी दास कल्ला ने जनसम्पर्क के दौरान कई मोहल्लों में लोगों से संवाद किया।
बंगलानगर पहुंचे, तो क्षेत्रवासियों ने पुष्प मालाएं पहनाकर डॉ.कल्ला का अभिनंदन किया। इस मौके पर डॉ.कल्ला ने कहा कि इतना मान-सम्मान, अभिनंदन और स्नेह देखकर में अभिभूत हूं।

कल्ला ने विकास कार्य गिनाएं। कहा-आगे भी विकास ही मेरी प्राथमिकता में रहेगा। बंगला नगर में डॉ.कल्ला ने घर-घर पहुंचकर दस्तक दी। डॉ.बीड़ी कल्ला ने कहा कि बीकानेर आजीवन मेरा परिवार हैं। मेरे बीकानेर की इस देवतुल्य जनता की भलाई के लिए सारी जिंदगी लडूंगा।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *