भादरिया राय के लिए जातरू हुए रवाना, जयकारों से गूंजा मोरखाणा - Nidar India

भादरिया राय के लिए जातरू हुए रवाना, जयकारों से गूंजा मोरखाणा

बीकानेरNidarindia.com मोरखाणा से शनिवार को भादरिया राय (जैसलमेर) के लिए लगभग 60 श्रद्धालुओं का पैदल जत्था जालम सिंह और छैलू सिंह (स्वामी) के नेतृत्व में रवाना हुआ। इस संघ को विशाल सिंह भाटी, ओंकार सिंह भाटी,मूल सिंह भाटी, भगवान सिंह भाटी शेर सिंह भाटी, भंवर सिंह भाटी ने लाल ध्वजा दिखाकर रवाना किया।

यह संघ प्रतिदिन लगभग 30-40 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 15 अक्टूबर को सुबह 10 बजे पहुंचेगा। वहां पर मां भादरिया राय के दर्शन करेगा। पैदल यात्रियों की सेवा के लिए शिवकरण सिंह, दुर्गसिंह, भैरुसिंह सहित निजी वाहनों से संघ की सेवार्थ साथ जा रहे है। मोरखाणा के नरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि संघ की इस वर्ष पांचवीं पैदल यात्रा है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *