आस्था : बीकानेर में बहेगी भक्ति की धारा, होगा नौ कुंडीय महायज्ञ, देवी भागवत कथा का होगा आयोजन - Nidar India

आस्था : बीकानेर में बहेगी भक्ति की धारा, होगा नौ कुंडीय महायज्ञ, देवी भागवत कथा का होगा आयोजन

नोखा रोड पर स्थित अग्रवाल भवन में होंगे धार्मिक अनुष्ठान, तमिलनाड़ु के पार्श्व पद्मावती शक्तिपीठ तीर्थ धाम के  महाराज के श्रीमुख से होगी कथा।

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

चैत्र नवरात्रा में इस बार बीकानेर में भक्ति रस की धारा बहेगी। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। आज इस संदर्भ में नोखा रोड स्थित अग्रवाल भवन में एक प्रेस वार्ता रखी गई। इसमें गुरुभक्त संकेश जैन ने बताया कि नवरात्रा में यहां पर 19 से 29 मार्च तक धार्मिक अनुष्ठान होंगे। इसमें पार्श्व पद्मावती शक्तिपीठ तीर्थ धाम के कृष्णगिरी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु वसंत विजयानंद गिरी महाराज की प्रेरणा और उन्हींके सान्निध्य में होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतीकात्मक ऊंचे-ऊंचे चतुर्दश मंदिरों का निर्माण होगा, साथ ही   धर्म क्षेत्र में कुबेर और लक्ष्मी का स्थाई रूप से वास सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ 11 दिन तक रोजाना सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक पायरेट कुबेर लक्ष्मी यंत्र एवं 1008 जीबू कॉइन का दिव्य साधना शिविर में बड़ी संख्या में साधक तप करेंगे।

काशी के विद्वान पंडित 9 कुंडीय विराट यज्ञ करवाएंगे जिसमें कई क्विंटल समिधा की आहुतियों से धर्म नगरी बीकानेर महकेगा। इन सभी के साथ आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा अद्भुत शिवलिंग। प्रेस  कांफ्रेंस में कुनाल काेचर, मनाेज पूगलिया, सुरेंद्र काेचर, तरुण पूगलिया, श्रीपाल नाहटा भी मौजूद रहे। ।

बीकानेर में 11 दिन तक विशाल मंदिरों में आकर्षण बनेगा देवताओं का जीवंत दर्शन

अनुष्ठान स्थल अग्रवाल भवन में 35 से 45 फीट ऊंचे अस्थाई मंदिर बनाए जाएंगे। इनमें 14 देवी-देवता दर्शन देंगे। इनमें प्रथम पूज्य गणपति, भैरव मंदिर, शिव पार्वती मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, कृष्णगिरी पदम्मावती मंदिर, धनदेश्वरी मंदिर, दुर्गा मंदिर, सिद्धिदात्री मंदिर, महागौरी मंदिर, करणी माता मंदिर, ललिता महात्रिपुर सुंदरी मंदिर, सरस्वती मंदिर, श्रीराम परिवार मंदिर, हनुमान मंदिर आदि का निर्माण किया जाएगा जो विशाल 35 से 45 फीट ऊंचे बनाए जाएंगे। ये मंदिर सम्पूर्ण भारत में एकमात्र छोटीकाशी बीकानेर नवरात्रि के आकर्षण बनेंगे।


इस वृहद अनुष्ठान के तहत 500 दिव्य समृद्धि कलश स्थापित कर उनमें 351 दुर्लभ धार्मिक महत्व की सामग्रियों को स्थान दे विशेष यज्ञ पूजा के द्वारा उनका सिद्धि विधान किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक निशुल्क भोजन प्रसादी की व्यवस्था रहेगी, वहीं रात्रि में ख्याति प्राप्त कलाकार भजन संध्या में अपनी प्रस्तुतियां देकर समां बाधेंगे।

 

विप्र पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण कर हाेगा अति विराट दिव्य यज्ञ

पूज्यपाद महाराज के सान्निध्य में 19 मार्च से 29 मार्च तक प्रतिदिन 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक पायरेट कुबेर लक्ष्मी यंत्र एवं 1008 जीबू कॉइन का दिव्य साधना शिविर आयोजित होगा। वहीं दोपहर 3 बजे से संध्या 6 बजे तक काशी के विद्वान विप्र पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण कर मेवा, देशी घी एवं शुद्ध चन्दन की लकडिय़ों से 9 कुंडीय अति विराट दिव्य यज्ञ करेंगे। साथ ही साथ जगद्गुरु   वसंत विजयानंद गिरीजी महाराज के श्रीमुख से रात्रि 8 बजे से 11 दिवसीय भव्य एवं दिव्य सर्व कष्ट निवारक देवी भागवत कथा की अमृत वर्षा होगी।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *