बीकानेर Nidarindia.comपूगल थाना क्षे़त्र में चोरी का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में परिवादी बांदरवाला निवासी मुकेश पुत्र भंवरलाल नायक ने अपनी पत्नी पर चोरी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि बांदरवाला में उनके निवासी से 01 अक्टूबर को परिवादी की पत्नी सुनीता ने किशनाराम नायक, राजूराम, रमेश पुत्र हेमाराम निवासी छत्तरगढ़ के साथ मिलकर उसके घर से नकदी और गहने चोरी कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल धर्माराम को सौंपी है।






