बीकानेरNidarindia.com
मोटरसाइकिल चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला सदर थाने में दर्ज किया गया है। परिवादी मुक्ता प्रसाद कॉलोनी निवासी मोहित सोनगरा पुत्र जुगल किशोर ने रिपोर्ट लिखवाई है कि उसने अपनी बाइक 20 अक्टूबर को श्रीराम अस्पताल के सामने खड़ी थी, जिसे कोई अज्ञात चोर चुराकर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।





