मोहनगढ़ तहसील के पांच चकों दिखी छोटी टिड्डियां, बीकानेर से टीम गई, देखें वीडियो…
बीकानेरNidarindia.com प्रदेश में बारिश के बाद टिड्डी दल ने भी दस्तक दे दी है। गनीमत है कि सूचना के साथ ही मौके पर पहुंच रही विभाग की टीमें इन्हें नियंत्रण कर रही है। जैसलमेर के मोहनगढ़ के कई चकों में छोटी टिड्डी(फाका) का दल देखा गया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बीकानेर सहित अन्य दो जिलों की टीमों ने इन्हें पंख निकलने से पहले ही मार गिराया। मोहनगढ़ यह तहसील की शास्त्रीय नगर पंचायत के पांच चकों में फैली थी। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर टिड्डी नियंत्रण दल पहुंच गए और कीटनाशक दवाओं का छिडक़ाव कर इन्हें मार गिराया। साथ ही दो चकों में थोड़ी संख्या में बड़ीी टिड्डी को भी नियंत्रण किया गया है।





यहां फैली थी…
बीकानेर स्थित टिड्डी नियंत्रण केन्द्र के प्रभारी बाबूलाल मीणा ने बताया कि यह फाका मोहनगढ़ के चक 11.पीडी, 12.पीडी, 13.पीडी,14.पीडी और 15 पीडी चक में फैली थी। इसको पूरी तरह से नियंत्रित कर लिया गया है। यह फाका होने के कारण दूरी तक आगे उड़ नहीं सकती। ऐसे में दूसरे जिलों तक फैलने का खतरा फिलहाल नहीं है। गौरतलब है कि वर्ष 2019 में बीकानेर जिले में टिड्डी दलों ने आंतक मचा दिया था। जिले में फसलों को चट कर गई थी।
नियंत्रण में तीन टीमें जुटी…
मीणा के अनुसार बीते दिनों संभवत पाकिस्तान से टिड्डी दल आया था। उस दौरान टिड्डियों ने अण्ड़ें दे दिए थे। इसके बाद अब यह फाका पैदा हुई है, यह पीले, काले, हरे और अन्य रंगों की थी। इनको तीन टीमों के सहयोग से मौके पर मार गिराया है। टिड्डी नियंत्रण के लिए बीकानेर, जैसलमेर और फलौदी की टीमें संयुक्त रूप से काम रही है। आज सभी टीमें दिनभर मोहनगझ़ तहसील के अलग-अलग चकों में सतर्कता के साथ जुटे रहे। टिड्डी नियंत्रण टीमों में बीकानेर से इंदिरा गांधी सिंचित क्षेत्र के उपनिदेशक रामकिशोर मेहरा भी शामिल थे।






