बीकानेरNidarIndia.com सर्वोदय बस्ती में गड़ी से रूपए उठा ले जाने का आरोप लगाते हुए सोनू पुत्र रहीम ने नया शहर थाने में मामला दर्ज कराया है।

सोनू मूलतय लूणकनसर निवासी है, वर्तमान में बीकानेर में किराए के मकान में रहता है। उसने पुलिस को बताया कि वह सात अप्रेल को सर्वोदय बस्ती में सरस डेयरी पर दूध की सप्लाई देने गया हुआ था, तभी बस्ती निवासी समीर दीन पुत्र रईसुदीन और समीर आए और धक्का देकर गाडी में रखे हुए बैग को उठा ले गए जिसमें 21750 रूपए थे। पुलिस जांच सुरेश कुमार यादव को सौंपी है।





