बीकानेर : जैतपुर की रोही में मिला उपकरणा लगा गुब्बारा, हरकत में आई पुलिस, मौसम विभाग का भी हो सकता है…

बीकानेरNidarIndia.com महाजन पुलिस थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव की रोही में बुधवार को फिर एक संदिग्ध गुब्बारा खेत में मिला। इसके बाद एकबारगी ग्रामीणों में हडक़म्प मच गया। गुब्बारे में लगे उपकारणों को देखकर आसपास के निवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। महाजन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

दरअसल, जैतपुर की रोही में भवानी सेवग के खेत में सामान्य गुब्बारे से बड़े आकार का एक गुब्बारा ग्रामीणों ने देखा, तो वो सकते में आ गए। गुब्बारे के साथ एंटीना, बैट्री बॉक्स व वायरलेस फोन जैसा दिखाई देने वाले उपकरण भी लगे हुए थे।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची महाजन थाना पुलिस ने इस गुब्बारे को कब्जे में लिया। महाजन क्षेत्र सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण भी है और कई बार संदिग्ध कबूतर में क्षेत्र में मिलने के बाद यहां सतर्कता बरती जा रही है।

गुब्बारा मिलने की सूचना मिलने पर सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े लोग भी मौके पर पहुंचे और इसकी जांच में जुटे। प्रथम दृष्टया सामने आया है कि यह गुब्बारा मौसम विभाग का हो सकता है। विभाग की ओर से मौसम की जानकारी जुटाने क लिए इस प्रकार के गुब्बारे उपकरणों के साथ उड़ाए जाते हैं, जो किन्हीं कारणों से गिर भी जाते हैं।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *