क्राइम : लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप, मामला दर्ज…

बीकानेरNidarIndia.com भीनासर निवासी लोचन प्रकाश ब्राह्मण ने गंगाशहर थाने में धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज कराया है। परिवादी ने पुलिस को बताया है कि उसने राजकोट गुजरात निवासी धवल भाई को 6 लाख 26 हजार २२० रुपए का माल उधार भेज दिया, लेकिन माल मिलने के बाद भी उक्त व्यक्ति धवल भाई ने भुगतान नहीं किया।

इसके बाद परिवादी ने उसके दिए नम्बरों पर कई बार फोन किया मगर मोबाइल बंद ही आ रहा था। लोचन प्रकाश का आरोप है कि गुजरात के जेडी एन्टरप्राईजेज, दुकान नंबर ६, अर्पन अपार्टमेंट, कृष्णा नगर मुख्य रोड राजकोट के उक्त व्यापारी ने धोखाधड़ी और बेइमानी से माल के पैसे हड़प लिए। घटनाक्रम 11 नवंबर 2022 से 18 फरवरी 2023 तक का बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक गौरव बोहरा को सौंपी गई है।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *