बीकानेरNidarIndia.com गंगशहर थाना क्षेत्र में एक ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत हो गई। इस संबंध में जामसर निवासी परिवादी उदाराम पुत्र रेवंतराम जाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

उदाराम का आरोप है कि १८ फरवरी को अपराह्न करीब तीन बजे घड़सीसर ओवर ब्रिज एनएच ६२ पर सामने से तेज गति में आ रहे ट्रक के चालक की लापरवाही से मोटरसाइकिल पर चल रहे रामदेव को गलत दिशा में जाकर टक्कर मार दी, जिससे उसे गंभीर चोट आई और बाद में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एचसी लक्ष्मण नेहरा को सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *